Close

    22-04-2022:राजभवन प्रांगण में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर रूद्राक्ष का पौधा रोपित करते हुए राज्यपाल

    प्रकाशित तिथि: अप्रैल 22, 2022

    राजभवन, देहरादून

    विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने राजभवन प्रांगण में रूद्राक्ष का पौधा रोपित कर प्रदेशवासियों को विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दी।
    उन्होंने कहा कि पृथ्वी से हमारा माता और पुत्र का संबंध है ‘‘माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः’’। हमारी जिम्मेदारी है कि धरती के संरक्षण के लिए हम कार्य करें। राज्यपाल ने कहा कि हमें धरती को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण के प्रति हम सभी को संकल्प लेना चाहिए।

    ………..0………….