Close

    22-02-2022:राजभवन उद्यान में कार्यरत श्रमिकों को पुरस्कृत करते हुए राज्यपाल।

    प्रकाशित तिथि: फ़रवरी 22, 2022

    राजभवन देहरादून 22 फरवरी, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने मंगलवार को राजभवन उद्यान में कार्यरत श्रमिकों को पुरस्कृत किया। राज्यपाल ने उद्यान कर्मियों के अथक परिश्रम, लगन और कौशल की प्रशंसा की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि राजभवन उद्यान के विकास में यहां कार्यरत उद्यान कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है।
    —0—