Close

    22-02-2021 : श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ राष्ट्रीय अधिवेशन-2021 राज्यपाल ने किया प्रतिभाग

    प्रकाशित तिथि: फ़रवरी 22, 2021

    राजभवन देहरादून 22 फरवरी 2021

    राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने विगत रविवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ राष्ट्रीय अधिवेशन-2021 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद थे, जिसमें महापीठ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश राठौर भी उपस्थित थे।
    राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा है, संत रविदास किसी जाति या समुदाय विशेष के गुरू नही थे, बल्कि वे समस्त मानव जाति के मार्गदर्शक थे। उनके आदर्श एवं संदेश सम्पूर्ण मानवता को सदियों से प्रेरित कर रहे हैं।

    ———-