Close

    22-01-राज्यपाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

    प्रकाशित तिथि: जनवरी 23, 2023

    राजभवन देहरादून 22 जनवरी, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

    राज्यपाल ने कहा की नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान क्रांतिकारी, देशभक्त एवं राष्ट्रवादी व्यक्तित्व थे। नेता जी ने अपनी अद्भुत संगठन क्षमता,अद्वितीय साहस और असाधारण नेतृत्व कौशल से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दिखाई। राज्यपाल ने युवाओं से नेताजी के ओजपूर्ण विचारों से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।