Close

    21-11-2021 : राज्यपाल ने उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी से भेंट की।

    प्रकाशित तिथि: नवम्बर 21, 2021

    राजभवन देहरादून, 21 नवम्बर, 2021

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी से भेंट की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बीआरओ के महानिदेशक से उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी के विस्तार पर चर्चा की। राज्यपाल ने बीआरओ द्वारा राज्य के सीमांत क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों में आधारभूत संरचना के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
    राज्यपाल ने बीआरओ द्वारा राज्य के पिपल्कोटी मे महिला आरसीसी बनाने की पहल की भी प्रशंसा की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने महानिदेशक, सीमा सड़क संगठन लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। राज्यपाल ने कहा कि बीआरओ के प्रयासों से उत्तराखंड में रिवर्स माइग्रेशन को प्रोत्साहन मिल रहा है।