Close

    21-09-2021:राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट करते हुए स्वयं सेवी संस्था ‘अपना परिवार’ के सदस्य।

    प्रकाशित तिथि: सितम्बर 21, 2021

    राजभवन देहरादून 21 सितम्बर, 2021

    राजभवन देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (से.नि)से स्वयं सेवी संस्था अपना परिवार के सदस्यों ने मुलाकात की। संस्था द्वारा निःस्वार्थ भावना से निराश्रित पशुओं के भोजन और इलाज की व्यवस्था की जाती है। कोरोना काल में संस्था के द्वारा किये गये जन सेवा कार्यों की राज्यपाल ने सराहना की।

    ………0…….