Close

    21-08-2021:राज्यपाल ने समस्त प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    प्रकाशित तिथि: अगस्त 21, 2021

    राजभवन देहरादून 21 अगस्त, 2021

    राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने समस्त प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
    अपने संदेश में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि भाई-बहन के बीच स्नेह, सम्मान व सुरक्षा की भावना को दर्शाता रक्षाबंधन का त्यौहार हमारी संस्कृति और परम्पराओं का प्रतीक है। यह पर्व भारतीय समाज में नारी एवं बहनों को दिया जाने वाले विशेष स्थान, सामाजिक प्रतिष्ठता को भी प्रदर्शित करता है। राज्यपाल ने कहा कि प्रेम, स्नेह और विश्वास का यह पर्व सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाई-चारे को भी बढ़ता है। ऐसे कई उदाहरण भारत के इतिहास में दर्ज हैं जिसमें भाई-बहनों ने इस सूत्र की मर्यादा का पालन और बहन की रक्षा के वचन को निभाया है। कामना है कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के शुभ एवं मंगलमय हो।