Close

    20-05-2022:राज्यपाल से राजभवन में स्व0 लेफ्टिनेंट कमाण्डर अनंत कुकरेती के परिजनों ने मुलाकात की

    प्रकाशित तिथि: मई 20, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) से शुक्रवार को राजभवन में स्व0 लेफ्टिनेंट कमाण्डर अनंत कुकरेती के परिजनों ने मुलाकात की। ले. कमा. अनंत कुकरेती की अक्टूबर 2021 में त्रिशुल चोटी में आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आकर असामयिक मृत्यु हो गई थी।
    इस दौरान राजभवन परिसर स्थित शिव वाटिका में स्व0 अनंत की याद में उनके पिता जगदीश प्रसाद कुकरेती, माता मधु कुकरेती ने एक-एक पौधा लगाया। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सैनिक बहुल्य प्रदेश है यहां सैनिकों का हमेशा सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्व0 अनंत को सम्मान देने के उद्देश्य से उनकी याद में पौधे लगाए गए हैं। इस दौरान उनके माता-पिता ने बताया कि स्व0 अनंत आर.आई.एम.सी व एन.डी.ए के स्टूडेंट रहे और बचपन से ही पर्वतारोहण के प्रति लगाव रहा। इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर भी उपस्थित रही।

    ………..0………….