Close

    19-11-2026 : राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    प्रकाशित तिथि : नवम्बर 19, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को इगास-बग्वाल की शुभकामनाएं दीं

    लोक भवन देहरादून 19 नवम्बर, 2026

    राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि इगास-बग्वाल उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक विरासत से जुड़ा प्रमुख पर्व है। यह पर्व हमारी लोकआस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे पर्व अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं।

    राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपनी लोकपरंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए उन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।
    ………..0……….