Close

    19-11-2022:राज्यपाल ने उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री हाइवे पर हुई वाहन दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है।

    प्रकाशित तिथि: नवम्बर 19, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने जनपद चमोली के देवाल विकासखण्ड में चार युवकों के नदी में डूबकर हुई मृत्यु पर भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त के प्रति गहरी संवेदना की।

    ………..0…………