Close

    19-07-2021:राज्यपाल से दिव्यांगजनों के विकास एवं कल्याण हेतु समर्पित संस्था “दिव्यांग एक उम्मीद” के संस्थापक श्री विकास गुप्ता ने भेंट की।

    प्रकाशित तिथि: जुलाई 19, 2021

    राजभवन देहरादून, दिनांक 19 जुलाई, 2021

    राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य से सोमवार को राजभवन में दिव्यांगजनों के विकास एवं कल्याण हेतु समर्पित संस्था ‘‘दिव्यांग एक उम्मीद’’ के संस्थापक श्री विकास गुप्ता ने भेंट की। उक्त संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुये राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि दिव्यांगों को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जा सकता है। दिव्यांगों द्वारा निर्मित उत्पादों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया जाना चाहिये। उन्हें नवोन्मेषी स्टार्ट अप आरम्भ करने हेतु प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाना चाहिये। सूचना तकनीक के माध्यम से भी दिव्यांगजनों को जागरूक किया जाना चाहिये। उनकी सुविधा हेतु विशेष मोबाइल एप्प विकसित किये जाने चाहिये। दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास हेतु समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है।
    ………0……..

     

     

    प्रभारी सूचना अधिकारी दीपा गौड़