Close

    19-05-2021:राज्यपाल ने रेडक्राॅस सोसाइटी द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी लीं

    प्रकाशित तिथि: मई 19, 2021

    राजभवन देहरादून 19 मई, 2021

    राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कहा कि कोविड-19 महामारी से बचाव एवं रोकथाम हेतु रेडक्राॅस सोसाइटी द्वारा राज्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने रेडक्राॅस वालियन्टर्स द्वारा राज्य के जनपदों में मास्क एवं सेनेटाइजर वितरण, सोशल डिस्टेंसिंग पालन, भीड़ नियंत्रण, टीकाकरण अभियान, रक्तदान अभियान एवं जनजागरूकता अभियान में सक्रिय योगदान की प्रंशसा की। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को रेडक्राॅस सोसाइटी द्वारा प्रदेश में कोविड-19 महामारी से बचाव एवं रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने निर्देश दिये कि प्रदेश में रेडक्राॅस के वाॅलियन्टर्स की संख्या अधिक से अधिक बढ़ाई जाय। युवाओं को रेडक्राॅस से जुड़ने के लिये प्रेरित किया जाय। जिला प्रशासन एवं जनपदीय रेडक्राॅस समितियों में बेहतर समन्वय से अच्छे परिणाम हासिल किये जा सकते हैं।
    उत्तराखण्ड रेडक्राॅस सोसाइटी के महासचिव डाॅ एन एस अंसारी ने जानकारी दी कि भारतीय रेडक्राॅस शाखा उत्तराखण्ड एवं इसकी जनपदीय समितियों द्वारा कोरोना वायरस संकमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु 600 से अधिक वाॅलियन्टर्स प्रदेशभर में कार्य कर रहे हैं। रेडक्राॅस वाॅलियन्टर्स द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य में जागरूकता अभियान, सामाजिक दूरी बनाये रखने, स्वैच्छिक रक्तदान, जिला प्रशासन द्वारा संचालित गतिविधियों सहित हेल्प डेस्क में सहयोग एवं राहत वितरण के कार्यों में निरन्तर सक्रिय भागीदारी दी जा रही है। वाॅलियन्टर्स द्वारा गत वर्ष लाॅकडाउन के दौरान 800 यूनिट से अधिक तथा इस वर्ष 150 यूनिट से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। रेडक्राॅस वाॅलियन्टर्स द्वारा 5000 से अधिक मास्क स्वनिर्मित किये गये। राज्यभर में 1350 से अधिक स्थानों में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित किये गये। 1100 से अधिक स्थानों पर टीकाकरण हेतु जागरूकता अभियान संचालित किये गये। रेडक्राॅस द्वारा विभिन्न जनपदों में 100 से अधिक स्थानों पर सेनेटाइजेशन कार्यों में सहयोग किया गया। जहाँ गत वर्ष रेडक्राॅस द्वारा लाॅकडाउन अवधि के दौरान 30 हजार से अधिक मास्क, 8 हजार से अधिक ग्लब्ज, 5 हजार सेनिटाइजर, 2 हजार से अधिक पी.पी.ई किट एवं 5 हजार से अधिक राशन किट जरूरतमंदों को वितरित किये गये। इस वर्ष अपै्रल 2021 से 7 हजार से अधिक मास्क, 3000 से अधिक ग्लब्ज, 130 से अधिक राशन किट, 7000 से अधिक सेनेटाइजर वितरित किये गये ।
    रेडक्राॅस समिति ऊधमसिंह नगर ने जनपद ऊधमसिंह नगर में 5000 से अधिक रेपिड एण्टीजन किट्स वितरित की। कोरोना वायरस संक्रमित शवों के प्रबंधन हेतु रेडक्रास समिति ऊधमसिंह नगर द्वारा नगर निगम ऊधम सिंह नगर को 3 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई।
    रेडक्राॅस समिति पिथौरागढ़ द्वारा 21 मई से 21 जून 2021 तक योग माह के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत आॅनलाइन/वर्चुअल योग प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जायेंगे।
    इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल श्री बृजेश कुमार सन्त, अपर सचिव श्री जितेन्द्र कुमार सोनकर उपस्थित थे।
    …………….0………………