Close

    19-04-2024 : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने पोलिंग बूथ पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    प्रकाशित तिथि: अप्रैल 19, 2024

    राजभवन देहरादून 19 अप्रैल, 2024

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने शुक्रवार को पोलिंग बूथ शहीद मेख बहादुर गुरुंग कैंट कन्या इंटर कॉलेज, गढ़ी, पहुंच कर लोकसभा निर्वाचनदृ2024 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    राज्यपाल ने कहा की लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक वोट अनमोल और मतदान सबसे बड़ा दान है। उन्होंने कहा की सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। राज्यपाल ने कहा कि मतदान करना, अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की सुदृढ़ता में अपना अमूल्य योगदान दें।