Close

    19-02-2026 : राज्यपाल से लोक भवन में सेतु आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजशेखर जोशी ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि : फ़रवरी 19, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून 19 फरवरी, 2026

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को लोक भवन में सेतु आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजशेखर जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को उत्तराखण्ड के समेकित एवं संतुलित विकास के लिए कृषि, पर्यटन और वेलनेस पर आधारित एक रणनीतिक रोडमैप का प्रस्तुतीकरण दिया। राज्यपाल ने प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्यों में संतुलन और दीर्घकालिक सोच जरूरी है, ताकि राज्य का समग्र और स्थायी विकास सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल श्री रविनाथ रामन तथा अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी भी उपस्थित रहीं।
    ……..0……..