Close

    18-02-2026 : राज्यपाल से लोक भवन में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि : फ़रवरी 18, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून 18 फरवरी, 2026

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुलपति द्वारा राज्यपाल के समक्ष विश्वविद्यालय के क्रियाकलापों एवं वर्तमान गतिविधियों से संबंधित प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया गया।
    ……..0……..