Close

    17-11-2026:राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया और उसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कृषि वैज्ञानिकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

    प्रकाशित तिथि : नवम्बर 17, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून/पंतनगर, ऊधमसिंह नगर 17 नवम्बर, 2026

    राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के 67वें विश्वविद्यालय स्थापना दिवस में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया और उसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कृषि वैज्ञानिकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

    राज्यपाल ने इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम मॉडल, क्रॉप रिसर्च सेंटर, मक्का संकर बीज उत्पादन, मत्स्य बीज हैचरी, डेयरी एवं कुक्कुट फार्म तथा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने डेयरी, वर्मी कंपोस्ट, आंवला, सिंघाड़ा, मशरूम यूनिट, एजोला पॉन्ड तथा मक्का बीज की पॉपकॉर्न और स्वीट कॉर्न वैरायटी का अवलोकन करने के साथ-साथ बद्री गाय, साहीवाल गाय, मुर्रा भैंस, कुक्कुट पालन और बकरी पालन आदि पर किए जा रहे शोध कार्यों की जानकारी ली।
    ………..0……….