Close

    17-11-2026:गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के स्थापना दिवस समारोह में माननीय राज्यपाल, उत्तराखण्ड का उद्बोधन

    प्रकाशित तिथि : नवम्बर 17, 2026

    गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विष्वविद्यालय, पंतनगर के स्थापना दिवस समारोह में माननीय राज्यपाल, उत्तराखण्ड का उद्बोधन

    (तिथिः 17 नवम्बर, 2026)

    आदरणीय सांसद श्री अजय भट्ट जी, विष्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) शिवेन्द्र कुमार कश्यप जी, कुलसचिव, प्राध्यापकगण, कृषि वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, प्रगतिशील कृषक बंधुओं, सम्मानित अतिथिगण तथा मेरे प्रिय छात्र-छात्राओं!

    गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विष्वविद्यालय, पंतनगर के स्थापना दिवस के इस गौरवशाली अवसर पर आप सभी के मध्य उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मैं विष्वविद्यालय परिवार को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।

    भारत को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाली इस पावन धरती पर उपस्थित होकर मुझे विशेष प्रसन्नता हो रही है। यह वही पंतनगर है, जिसने अनुसंधान, वैज्ञानिक प्रतिभा और किसानों के परिश्रम के समन्वय से देश में हरित क्रांति की आधारशिला सुदृढ़ की।

    साथियों,

    भारतीय संस्कृति में कृषि को केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि जीवन, लोककल्याण और राष्ट्र की समृद्धि का आधार माना गया है। हमारे वेदों में पृथ्वी को माता और मानव को उसकी संतान बताते हुए कहा गया है-

    ‘‘माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः।’’

    अर्थात् पृथ्वी हमारी माता है और हम उसके पुत्र हैं। यह वैदिक उद्घोष हमें धरती के प्रति कृतज्ञता, उसके संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की प्रेरणा देता है।

    हमारी संस्कृति में अन्न को ब्रह्म स्वरूप तथा कृषक को अन्नदाता के रूप में सर्वाेच्च सम्मान प्राप्त है। किसान अपने परिश्रम से समस्त मानवता का पोषण करता है। इसलिए हमारी मंगलकामना है- ‘अन्नदाता सुखी भव’। क्योंकि अन्नदाता की समृद्धि ही राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा और समग्र समृद्धि का आधार है।

    मित्रों,

    वर्ष 1960 में स्थापित गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विष्वविद्यालय ने भारतीय कृषि के इतिहास में विशिष्ट स्थान बनाया है। जब देश खाद्यान्न की चुनौती से जूझ रहा था, तब इस विष्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने उन्नत बीजों, नई कृषि पद्धतियों और अनुसंधान के माध्यम से किसानों को नई दिशा प्रदान की। धान, गेहूँ और मक्का की उन्नत किस्मों के विकास तथा कृषि तकनीकों के प्रसार में इसका योगदान अविस्मरणीय है। वैज्ञानिक अनुसंधान और किसानों के अथक परिश्रम के इसी समन्वय ने भारत को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    आज भी विष्वविद्यालय की उपलब्धियाँ हमें गौरवान्वित करती हैं। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2027 में भारतीय कृषि विष्वविद्यालयों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करना इसकी शैक्षणिक एवं अनुसंधान क्षमता का परिचायक है।

    नई संकर चारा मक्का किस्मों का विकास, ओपीयू-आईवीएफ तकनीक से बद्री गाय की बछिया का जन्म, मालू के रेशों से वस्त्र निर्माण तथा धान की भूसी से ट्राइकोडर्मा उत्पादन जैसे नवाचार विष्वविद्यालय की वैज्ञानिक अनुसंधान क्षमता और रचनात्मक दृष्टि के परिचायक हैं। वहीं, ‘पंत वीड गाइड’ अनुप्रयोग और उद्योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में ब्रिज कोर्स जैसी पहलें किसानों एवं विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान और तकनीक से जोड़ने का सराहनीय प्रयास हैं। मैं इन उपलब्धियों के लिए विष्वविद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई देता हूँ।

    साथियों,

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों की आय, कृषि उत्पादकता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल, फसल सुरक्षा और सिंचाई सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    वहीं, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन, डिजिटल कृषि मिशन, कृषि अवसंरचना कोष और नमो ड्रोन दीदी जैसी पहलें कृषि को तकनीक-संपन्न, टिकाऊ एवं लाभकारी बनाने तथा किसानों और ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

    इन योजनाओं की सफलता में विष्वविद्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेरा आग्रह है कि पंतनगर विष्वविद्यालय अनुसंधान, प्रशिक्षण और तकनीकी प्रसार के माध्यम से इन पहलों का लाभ किसानों तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाए।

    उत्तराखण्ड की कृषि में भी असीम संभावनाएँ हैं। यहाँ की पर्वतीय परिस्थितियाँ, जैव विविधता और प्राकृतिक संपदा हमें विशिष्ट अवसर प्रदान करती हैं। मंडुवा, झंगोरा, चौलाई, राजमा, औषधीय एवं सुगंधित पौधों, बागवानी, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन और पशुपालन के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएँ हैं।

    विष्वविद्यालय को पर्वतीय कृषि के लिए जलवायु-अनुकूल बीज, कम लागत वाली तकनीक, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन पर विशेष अनुसंधान करना चाहिए। इससे पर्वतीय किसानों की समृद्धि बढ़ेगी, कृषि लाभकारी बनेगी और पलायन की चुनौती का समाधान करने में सहायता मिलेगी।

    मेरे प्रिय वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों,

    आज कृषि के सामने जलवायु परिवर्तन, मृदा स्वास्थ्य में गिरावट, जल संकट, उत्पादन लागत और युवाओं की घटती रुचि जैसी चुनौतियाँ हैं। इनका समाधान आधुनिक विज्ञान और भारतीय पारंपरिक ज्ञान के समन्वय में निहित है।

    कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन, रोबोटिक्स, उपग्रह आधारित निगरानी और सटीक कृषि जैसी तकनीकें खेती का स्वरूप बदल रही हैं। पंतनगर विष्वविद्यालय को इन क्षेत्रों में अनुसंधान एवं नवाचार का अग्रणी केंद्र बनना चाहिए। हमारा लक्ष्य ऐसी कृषि व्यवस्था विकसित करना हो, जिसमें उत्पादन बढ़े, लागत घटे, मिट्टी की उर्वरता बनी रहे, जल का संरक्षण हो और किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य मिले।

    मेरे प्रिय युवा साथियों,

    स्वामी विवेकानन्द जी के आदर्शों से प्रेरित होकर विष्वविद्यालय द्वारा विगत 25 वर्षों से आयोजित किया जा रहा श्ल्न्ट।श् कार्यक्रम युवाओं में चरित्र निर्माण, आत्मविष्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने की प्रेरक एवं अनुकरणीय परंपरा है। युवा साथियों, आप केवल नौकरी प्राप्त करने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाले बनें। कृषि स्टार्टअप स्थापित करें, नवीन तकनीकों का विकास करें और अपने ज्ञान, कौशल एवं नवाचार से किसानों तथा गाँवों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएँ। आपकी प्रतिभा का सर्वाेत्तम उपयोग राष्ट्र निर्माण में ही निहित है।

    नशा आपके स्वास्थ्य, प्रतिभा और भविष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। इससे सदैव दूर रहें और अपनी ऊर्जा शिक्षा, अनुसंधान, खेल एवं नवाचार में लगाएँ। याद रखिए, स्वस्थ, सशक्त और चरित्रवान युवा ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

    महिला सशक्तीकरण भी कृषि विकास का महत्वपूर्ण आधार है। कृषि, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, उद्यमिता और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी को और सशक्त बनाया जाना चाहिए। छात्राओं के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिसर की दिशा में ‘द वाइब स्ट्रीट’ जैसी पहल भी सराहनीय है।

    पंतनगर विष्वविद्यालय की भावी दिशा और कृषि के उज्ज्वल भविष्य के लिए मैं आप सभी से आग्रह करना चाहता हूँ कि हम मिट्टी को विषमुक्त बनाने, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने तथा जल की प्रत्येक बूँद का संरक्षण करने का संकल्प लें।

    कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं आधुनिक तकनीकों को प्रयोगशालाओं तक सीमित न रखकर किसानों के खेतों तक पहुँचाएँ। अपने गाँवों से आत्मीय जुड़ाव बनाए रखें और उनकी समृद्धि में योगदान दें। कृषि को ज्ञान, विज्ञान, नवाचार और उद्यमिता से जोड़कर युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करें।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत-2047 के संकल्प की सिद्धि में कृषि, कृषक और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका है। समृद्ध किसान, आत्मनिर्भर कृषि और सशक्त गाँव ही विकसित भारत की सुदृढ़ नींव हैं। हमारा प्रयास हो कि देश का अन्नदाता समृद्ध हो, युवा पीढ़ी नवाचार से जुड़े और गाँव विकास एवं खुशहाली के केंद्र बनें।

    मुझे विष्वास है कि ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए हम सभी के सामूहिक संकल्प, समर्पण और प्रयासों से पंतनगर विष्वविद्यालय को कृषि शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार और कृषक कल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियों एवं वैष्विक प्रतिष्ठा के नए शिखर तक पहुँचाएँगे।

    इसी विष्वास के साथ विष्वविद्यालय परिवार को स्थापना दिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए अपनी वाणी को विराम देता हूँ।

    जय हिन्द! जय उत्तराखण्ड!