Close

    17-06-2022:राज्यपाल ने शुक्रवार को कैंचीधाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए।

    प्रकाशित तिथि: जून 17, 2022

    राजभवन नैनीताल 17 जून, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को कैंचीधाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होने प्रदेश की समृद्वि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि कैंचीधाम आकर एक अलग ही आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। बाबा नीब करौरी महाराज द्वारा स्थापित यह मंदिर आलौकिक शक्ति का केन्द्र है। यहां देश एवं विदेश से अनेकों भक्त दर्शन करने आते हैं जो उत्तराखण्ड का सौभाग्य है। राज्यपाल ने इस दौरान श्रद्धालुओं से भी बातचीत की।

    मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदानंद ने नीब करौरी मंदिर के इतिहास आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, ट्रस्ट की सचिव जया प्रसाद, प्रबंधक विनोद जोशी, प्रदीप साह, अपर जिलाधिकारी नैनीताल शिव चरण द्विवदी, उप जिलाधिकारी राहुल साह आदि उपस्थित थे।

    …………0…………