Close

    16-11-2026:राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से सोमवार को लोक भवन में पूर्व राज्यसभा सांसद श्री तरुण विजय ने भेंट की

    प्रकाशित तिथि : नवम्बर 17, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून 16 नवम्बर, 2026

    राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से सोमवार को लोक भवन में पूर्व राज्यसभा सांसद श्री तरुण विजय ने भेंट की। इस अवसर पर श्री तरुण विजय के साथ दून संस्कृति स्कूल के अरुणाचल प्रदेश के जनजातीय विद्यार्थियों ने भी मुलाकात की।

    राज्यपाल ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी शिक्षा, संस्कृति और अनुभवों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जनजातीय समुदाय के विकास, शिक्षा के अवसरों तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    ………..0……….