Close

    16-09-2023:राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी है।

    प्रकाशित तिथि: सितम्बर 17, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी है।
    पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा शिल्प और सृजन के देवता हैं। उन्हें पौराणिक सिविल इंजीनियर भी माना जाता है। उनकी जयंती समाज में निर्माण और सृजन के महत्व को रेखांकित करती है। राज्यपाल इस अवसर पर निर्माण, शिल्प और सृजन तथा इंजीनियरिंग व तकनीकी से जुड़े सभी लोगों को विशेष रूप से बधाई दी है।

    ………..0………….