Close

    15-03-2021: राज्यपाल ने इप्रो ग्लोबल लिमिटेड द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

    प्रकाशित तिथि: मार्च 16, 2021

    राजभवन देहरादून 15 मार्च, 2021

    राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को रूड़की, हरिद्वार में इप्रो ग्लोबल लिमिटेड द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने उपस्थित महिलाओं से संवाद किया तथा उनके द्वारा महिलाओं के विकास और कल्याण के लिये किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली |
    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने
    कहा कि यह प्रसन्न्ता का विषय है कि सामाजिक कार्यो से जुड़ी महिलाओं में शिक्षक, उद्यमी, चिकित्सक, इंजीनियर, सामाजिक कार्यकर्ता, वकील और स्वरोजगार से जुड़ी बहने शामिल हैं। मुझे मेहनतकश महिलाएं बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। उनका संघर्षमय जीवन भी प्रेरणादायक है। वे अपने घर-परिवार, बच्चों की जिम्मेदारियों को निभाने के साथ ही रोजगार के लिये बेहद परिश्रम कर रही हैं।
    राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की अभूतपूर्व सफलताओं के सैकड़ों उदाहरण हैं। भारत के मंगलयान अभियान मंे सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका महिला वैज्ञानिकों की थी। आज विश्व के कई देशों में महिलाएँ राष्ट्राध्यक्ष व प्रधानमंत्री हंै। महिलाएं विभिन्न राजनीतिक व प्रशासनिक पदों पर कार्य कर रही हैं। कोविड-19 के समय में एक ऐसी स्थिति भी आयी थी, जब हमने पाया कि महिला नेतृत्व वाले राष्ट्रों ने इस महामारी के विरूद्ध बेहतर प्रदर्शन किया था।

    राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि भारत में भी महिला अधिकारियों, वैज्ञानिकों, डाॅक्टरों ने कोविड-19 के विरूद्ध अग्रिम मोर्चा संभाला था। उत्तराखण्ड में महिला शक्ति यहां की सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ है। चाहे प्रशासन हो, या उद्योग, या स्वरोजगार हर जगह महिलाओं ने अपनी योग्यता सिद्ध की है। भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम हो या मिलिट्री पुलिस सभी चुनौतीपूर्ण जगहों पर महिलाएं पुरूषों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर काम कर रही है।
    राज्यपाल ने महिलाओं को साडी बैंक की जानकारी दी तथा सक्षम महिलाओं को इसमे योगदान देने का आग्रह किया |

    इस अवसर पर विधायक श्री प्रदीप बतरा, इप्रो के प्रबंध निदेशक जगदीप चैहान, श्री अजय जैन तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।