Close

    15-12-2022:राज्यपाल ने विजय दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

    प्रकाशित तिथि: दिसम्बर 15, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विजय दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों, वीर सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों व शहीदों के परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

    सन् 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर विजय स्मृति में प्रत्येक वर्ष 16 दिसम्बर को मनाए जाने वाले विजय दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को भारतीय सेना के वीर, साहसी, पराक्रमी व समर्पित जवानों पर गर्व है। राष्ट्र की एकता, सम्प्रभुता तथा अखण्डता की रक्षा हेतु समर्पित हमारी सेना तथा इसका प्रत्येक जवान हमारा गौरव है। विजय दिवस भारतीय सेना के साहस, वीरता, शौर्य तथा पराक्रम का प्रतीक है। देश का प्रत्येक नागरिक भारतीय सेना का अत्यन्त सम्मान करता है तथा अपार स्नेह रखता है।
    ………..0…………