Close

    15-12-2021:राज्यपाल ने विजय दिवस की शुभकामनाएँ दी

    प्रकाशित तिथि: दिसम्बर 15, 2021

    राजभवन देहरादून दिनांक 15 दिसम्बर, 2021

    राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (से नि) ने विजय दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों, वीर सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों व शहीदों के परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
    सन् 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर शानदार विजय स्मृति में प्रति वर्ष 16 दिसम्बर को मनाए जाने वाले विजय दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को भारतीय सेना के वीर, साहसी, पराक्रमी व समर्पित जवानों पर गर्व है। राष्ट्र की एकता, सम्प्रभुता तथा अखण्डता की रक्षा हेतु समर्पित हमारी सेना तथा इसका प्रत्येक जवान हमारा गौरव है। विजय दिवस भारतीय सेना के साहस, वीरता, शौर्य तथा पराक्रम का प्रतीक है।
    राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि भारतीय सेना ने देश की बाहृय खतरों से रक्षा के साथ ही आन्तरिक सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समय-समय पर आने वाली प्राकृतिक आपदाओं तथा अन्य संकटों के समय भी हमारी सेना नागरिकों की सुरक्षा व रक्षा हेतु सबसे आगे होती है। देश का प्रत्येक नागरिक भारतीय सेना का अत्यन्त सम्मान करता है तथा अपार स्नेह रखता है।

    ………………..0………………….