15-10-2026:राज्यपाल ने देहरादून में आराघर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और गुरुद्वारा श्री गोबिंद नगर, रेसकोर्स में माथा टेककर अरदास की।
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
लोक भवन देहरादून 15 अक्टूबर, 2026
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज देहरादून में आराघर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने गुरुद्वारा श्री गोबिंद नगर, रेसकोर्स में माथा टेककर अरदास की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और प्रत्येक नागरिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कामना की कि संकट मोचन श्री हनुमान जी की कृपा और गुरु साहिब का आशीर्वाद सभी पर बना रहे तथा उत्तराखण्ड निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
………..0……….