Close

    15-10-2021 : राज्यपाल ने दैनिक जागरण समूह के अध्यक्ष श्री योगेंद्र मोहन गुप्त जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

    प्रकाशित तिथि: अक्टूबर 15, 2021

    राजभवन देहरादून15 अक्टबर, 2021

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल से नि गुरमीत सिंह ने दैनिक जागरण समूह के अध्यक्ष श्री योगेंद्र मोहन गुप्त जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है । राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।