Close

    15-07-2022:राज्यपाल ने लोक पर्व हरेला के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

    प्रकाशित तिथि: जुलाई 18, 2022

    राजभवन देहरादून 15 जुलाई, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व ‘हरेला’ की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि यह पर्व उत्तराखण्ड की लोक परम्पराओं तथा लोक संस्कृति से जुड़ा पर्यावरण संरक्षण का महोत्सव है।

    उन्होंने कहा कि हमें उत्तराखण्ड की पर्यावरण हितैषी परम्पराओं को आगे बढ़ाना है तथा हरेला पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के संदेश के प्रति लोगों को जागरूक करना है। वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग तथा प्रदूषण बढ़ने के कारण पर्यावरण संरक्षण का महत्व बढ़ गया है। पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिये। राज्यपाल ने पर्यावरण को बचाने के लिये सभी लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की है।

    ………..0………….