Close

    15.02.2021 : राज्यपाल ने वसंत पंचमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

    प्रकाशित तिथि: फ़रवरी 15, 2021

    राजभवन देहरादून 15 फरवरी, 2021
    राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने बसंत पंचमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की उपासना का पर्व है। यह पर्व प्रकृति की सुन्दरता के माध्यम से जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। प्रकृति के इसी सौन्दर्य को बनाये रखने के लिये वृक्षारोपण, जल और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यक्रम आवश्यक हैं। पर्यावरण संरक्षण उत्तराखण्ड की संस्कृति का अभिन्न अंग है।

    ……..0………