Close

    14-11-2021 : राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व इगास की बधाई दी।

    प्रकाशित तिथि: नवम्बर 14, 2021

    राजभवन देहरादून 13/14 नवम्बर, 2021

    राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
    राज्यपाल ने कहा कि इगास का यह पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए। इगास उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति व परम्पराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमारे पूर्वजों की धरोहर व पर्वतीय संस्कृति की विरासत है। राज्यपाल ने कहा कि हमें अपने लोकपर्व व संस्कृति को संरक्षित रखने की आवश्यकता है। विशेषकर राज्य के युवावर्ग को इस दिशा में मिलकर कदम बढ़ाने चाहिए।