Close

    14-10-2021 : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने महानवमी के अवसर पर राजभवन में “कन्या पूजन” किया और राज्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

    प्रकाशित तिथि: अक्टूबर 14, 2021
    राजभवन, देहरादून : 14 अक्टूबर, 2021
    राज्यपाल ले. ज. (से. नि.) गुरमीत सिंहने गुरूवार को महानवमी के अवसर पर राजभवन में कन्या पूजन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। राज्यपाल ने राजभवन में आमंत्रित कन्याओं का पूजन कर उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा।
    राज्यपाल ने सपरिवार पारम्परिक विधि विधान से कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भी वितरित किए।
    इस अवसर पर दुर्गा पूजन की बधाई देते हुए राज्यपाल ने बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का कितना बड़ा महत्व है यह हमें दुर्गा पूजन से ज्ञात होता है। महिलाओं का सम्मान और पूजन भारतीय संस्कृति का अंग है। नारी की महत्ता को बताने के लिए हमारे पर्व मार्गदर्शन का कार्य करते रहेंगे।
    …0…