Close

    14-04-2023 : राज्यपाल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस से शिष्टाचार मुलाकात की।

    प्रकाशित तिथि: अप्रैल 14, 2023

    राजभवन, देहरादून, दिनांक 13 अप्रैल, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरूवार को महाराष्ट्र भ्रमण के दौरान राजभवन मुंबई स्थित मंदिर में दर्शन कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने राजभवन महाराष्ट्र के इतिहास और विरासत को दर्शाता अंडरग्राउंड बंकर संग्रहालय का भी भ्रमण किया। राज्यपाल ने इस दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न समसमायिक विषयों पर चर्चा के साथ ही राजभवन महाराष्ट्र एवं महाराष्ट्र राज्य में शासन एवं प्रशासन की बैस्ट प्रैक्टिसिस के आदानदृप्रदान के बारे में भी चर्चा की।