Close

    13-12-2021 : राज्यपाल ने सुश्री हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

    प्रकाशित तिथि: दिसम्बर 13, 2021

    राजभवन देहरादून 13 दिसम्बर, 2021

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सुश्री हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि मिस यूनिवर्स 2021 सुश्री हरनाज संधू की इस उपलब्धि पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। मिस यूनिवर्स 2021 सुश्री हरनाज संधू की उपलब्धि सभी युवाओं विशेषकर बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। भारत की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक क्षेत्र में अपनी लगन, परिश्रम, आत्मविश्वास और हिम्मत से देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। हमें अपनी बेटियों पर गर्व है।