Close

    13-11-2026 : राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से लोक भवन में सचिव उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून श्री विनोद कुमार सुमन ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि : नवम्बर 13, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून 13 नवम्बर, 2026

    राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शुक्रवार को लोक भवन में सचिव उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून श्री विनोद कुमार सुमन, कमाण्डेंट राज्य आपदा प्रतिवादन बल जौलीग्रांट देहरादून श्री अर्पण यदुवंशी एवं 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल गदरपुर ऊधमसिंह नगर के श्री संतोष कुमार ने शिष्टाचार भेंट की।

    इस अवसर पर राज्य में आपदा प्रबंधन की तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों ने राज्यपाल को आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

    राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आपदा प्रबंधन के लिए पूर्व तैयारी और त्वरित कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को बेहतर समन्वय एवं तत्परता से कार्य करने पर जोर दिया।
    ………..0……….