13-07-2026:राज्यपाल ने पूर्व राज्यसभा सांसद और एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिताजी श्री नंद किशोर गोयनका के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
लोक भवन देहरादून 13 जुलाई, 2026
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने पूर्व राज्यसभा सांसद और एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिताजी श्री नंद किशोर गोयनका के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
……..0……..