Close

    13-06-2021:राज्यपाल ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और उत्तराखण्ड में नेता प्रतिपक्ष डा० इंदिरा हृदयेश जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

    प्रकाशित तिथि: जून 13, 2021

    राजभवन नैनीताल 13 जून, 2021

    राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और उत्तराखण्ड में नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
    राज्यपाल ने कहा कि महिला राजनेता के रूप में उत्तराखंड राज्य और अपने कार्यकर्ताओं के बीच विशेष पहचान बनायी, जिसके लिए वह हमेशा स्मरण की जायेंगी।

    —0—