Close

    13-04-2022:राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों को बैसाखी की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

    प्रकाशित तिथि: अप्रैल 13, 2022

    राजभवन, देहरादून

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सभी प्रदेशवासियों को बैसाखी की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि बैसाखी का पर्व उमंग, उत्साह व खुशहाली का पर्व है। यह हमारी सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था में खेती व किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। आइए बैसाखी के इस पर्व पर प्रदेश के किसानों के खुशहाल जीवन के लिए कामना करें।
    राज्यपाल ने कहा कि बैसाखी का त्यौहार सिक्ख समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। दशम गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी ने इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। बैसाखी का पावन अवसर सिक्ख नववर्ष का भी आरंभ है।

    ………..0………….