Close

    12-10-2021: राज्यपाल ने दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएँ दी।

    प्रकाशित तिथि: अक्टूबर 12, 2021

    राजभवन देहरादून 12 अक्टूबर, 2021

    राज्यपाल ले ज श्री गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए माँ दुर्गा से प्रार्थना की। श्री सिंह ने कहा कि यह पर्व हम सभी को दृढ़ता के साथ सच्चाई के मार्ग पर चलने एवं अपने जीवन से बुराइयों का समूल नाश करने की प्रेरणा देता है।
    राज्यपाल श्री सिंह ने कहा कि यह पर्व मातृ-शक्ति के सम्मान से जुड़ा है, जिसमें कन्यापूजन का विशेष महत्व होता है। आज बालिकाएँ प्रत्येक क्षेत्र में सफलता अर्जित कर रही हैं और अपने घर, परिवार और देश का नाम रोशन कर रही हैं। इस पर्व के अवसर पर हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ ही उनकी शिक्षा और सशक्तिकरण हेतु संकल्प लेना चाहिए।
    ………….0…………