Close

    12-07-2023 : राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री अरुण प्रताप सिंह की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

    प्रकाशित तिथि: जुलाई 12, 2023

    राजभवन देहरादून 12 जुलाई, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने वरिष्ठ पत्रकार श्री अरूण प्रताप सिंह की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।