Close

    12-07-2022 : राजभवन में मंगलवार को सोशल मीडिया एवं मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला का आयोजन किया गया.

    प्रकाशित तिथि: जुलाई 13, 2022

    प्रेस विज्ञप्ति-1

    राजभवन देहरादून 12 जुलाई, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने पद्मश्री श्री अवधेश कौशल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय कौशल जी, जन सरोकारों के प्रति बेहद सजग, कर्मयोगी और संघर्ष के प्रतीक थे। उनके संघर्षों को सदैव याद किया जाएगा। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
    …………0…………

    प्रेस विज्ञप्ति-2

    राजभवन देहरादून 12 जुलाई, 2022

    राजभवन में मंगलवार को सोशल मीडिया और मेन्टल हैल्थ विषयों पर कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुतीकरण दिये गये।
    सोशल मीडिया पर ताहा सिद्दिकी, असिस्टेंट प्रो0 मीडिया और मॉस कम्युनिकेशन ग्राफिक एरा ने अपना प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने दैनिक जीवन के साथ-साथ पेशेवर जीवन में सोशल मीडिया के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म उनके उपयोग की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी।

    कार्यशाला मेें मेन्टल हैल्थ विषय पर साइकोलॉजिस्ट डा0 वीना एस कृष्णन ने मानसिक स्वास्थ्य, के साथ-साथ भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य के सकारात्मक पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने मानसिक सेहत के लिए विशेष अलर्ट रहना चाहिए। अगर आपका मन स्वस्थ रहेगा तभी शरीर का बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सकेगा। इसके लिए हम सभी को लगातार प्रयास करते रहने की आवश्यकता है। जाने-अनजाने हमारी कई खराब आदतें हमें मनोरोग की तरफ बढ़ाती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मानसिक सेहत को स्वस्थ रखने के लिए हम सभी को स्वस्थ आदतों का पालन करने पर ध्यान देना होगा। कार्यशाला में राजभवन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
    …………0…………