Close

    12-03-2021 : राज्यपाल ने मंत्रियों तथा राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

    प्रकाशित तिथि: मार्च 12, 2021

    राजभवन देहरादून 12 मार्च, 2021
    राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को राजभवन में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत की सलाह पर नियुक्त किये गये मंत्रियों तथा राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
    राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने श्री सतपाल महाराज, श्री बंशीधर भगत, डॉ. हरक सिंह रावत, श्री विशन सिंह चुफाल, श्री यशपाल आर्य, श्री अरविंद पाण्डेय, श्री सुबोध उनियाल एवं श्री गणेश जोशी को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। डॉ. धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्य तथा श्री यतीश्वरानंद को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश ने किया।
    इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री री विजय बहुगुणा, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

    —-0—-