Close

    11-03-2026 : राज्यपाल से लोक भवन में सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि : मार्च 11, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून 11 मार्च, 2026

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने उनके साथ सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, संपर्क मार्गों के विकास तथा कनेक्टिविटी में सुधार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
    ………..0………..