Close

    11-08-2025 : राज्यपाल से राजभवन में उप महानिदेशक, राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (NIC) श्री आई.पी.एस. सेठी ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि: अगस्त 11, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में उप महानिदेशक, राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (NIC) श्री आई.पी.एस. सेठी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री सेठी ने राज्यपाल को केंद्र की विभिन्न परियोजनाओं एवं सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से शासन-प्रशासन को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों की जानकारी दी। राज्यपाल ने इन पहलों की सराहना करते हुए उत्तराखण्ड में भी डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग सुशासन और जन-सेवा को और अधिक पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनाये जाने पर बल दिया। इस अवसर पर राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी, डॉ. संजय गुप्ता भी मौजूद रहे।
    ……….0……….