Close

    10-08-2022:राज्यपाल ने दी प्रदेश वासियों को संस्कृत दिवस की बधाई।

    प्रकाशित तिथि: अगस्त 10, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सभी प्रदेशवासियों को संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा हमारी सभ्यता और संस्कृति का आधार है। देवभूमि उत्तराखंड में संस्कृत भाषा का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है।
    राज्यपाल ने कहा है कि यहां के संस्कृत विद्वानों ने देश और विश्व में संस्कृत भाषा के प्रसार एवं प्रचार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने लोगों से संस्कृत भाषा को अपने जीवन में अधिक से अधिक उपयोग में लाने की अपील की है।
    ……..0……..