Close

    10-07-2022:राज्यपाल से महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि: जुलाई 11, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से रविवार को राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य उत्तराखण्ड प्रदेश से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा की श्री कोश्यारी का उत्तराखण्ड के प्रति लगाव प्रशंसनीय है और उनके अनुभव से उत्तराखण्ड के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलता है।

    …….0…….