10-04-2026 : राज्यपाल ने लोक भवन में कार्यरत अनुभाग अधिकारी डॉ. सच्चिदानंद चमोली की माताजी श्रीमती विमला देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
लोक भवन देहरादून 10 अप्रैल, 2026
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में कार्यरत अनुभाग अधिकारी डॉ. सच्चिदानंद चमोली की माताजी श्रीमती विमला देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
………..0………..