Close

    10-03-2021 : राज्यपाल ने शिवरात्रि की बधाई दी

    प्रकाशित तिथि: मार्च 10, 2021

    राजभवन देहरादून 10 मार्च, 2021

    राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएँ दी है। अपने संदेश में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा है कि महाशिवरात्रि भगवान शिव एवं माँ पार्वती के विवाह का पुण्य दिन है। यह शिव- शक्ति के मिलन का पर्व है। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का अत्यंत महत्व है। उन्हांने इस पावन दिन पर बाबा केदारनाथ से प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की है।

    —-0—–