Close

    09-06-2026: राज्यपाल से लोक भवन में डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के महानिदेशक श्री भगवती प्रसाद पांडे ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि : जून 9, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन नैनीताल 09 जून, 2026

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को लोक भवन में डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के महानिदेशक श्री भगवती प्रसाद पांडे ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने उनसे अकादमी में प्रशासनिक प्रशिक्षण, सुशासन तथा लोकसेवकों की क्षमता संवर्धन से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी ली।
    ………..0……….