Close

    09-05-2023 : राज्यपाल ने वरिष्ठ उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखण्ड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

    प्रकाशित तिथि: मई 9, 2023

    राजभवन देहरादून 09 मई, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने वरिष्ठ उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखण्ड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। राज्यपाल ने कहा है कि संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय श्रीमती सुशीला बलूनी के उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में दिए गए योगदान को चिरकाल याद रखा जायेगा।