Close

    09-04-2022 : राज्यपाल ने राज्य के समस्त नागरिकों को ‘रामनवमी’ पर शुभकामनाएं दी

    प्रकाशित तिथि: अप्रैल 9, 2022

    राजभवन, देहरादून, दिनांक 09 अप्रैल, 2022

    उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राज्य के समस्त नागरिकों को ‘रामनवमी’ पर शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा है-
    ‘‘रामनवमी का शुभ अवसर हमें परोपकार, त्याग, प्यार, करूणा जैसे उच्चतम नैतिक व सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम द्वारा दिखाये गए रास्तों पर चलकर एक आदर्श समाज की स्थापना के लिए सहभागी बनने को प्रेरित करता है।’’