Close

    09-04-2022 : राज्यपाल ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी और श्री दीवान सिंह बजेली को बधाई दी

    प्रकाशित तिथि: अप्रैल 9, 2022

    राजभवन देहरादून 09 अप्रैल, 2022

    राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी तथा अभिनय कला के क्षेत्र में योगदान के लिए श्री दीवान सिंह बजेली को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि स्थानीय लोक गायन के क्षेत्र में श्री नरेन्द्र सिंह नेगी तथा अभिनय के क्षेत्र में श्री दीवान सिंह बजेली को दिया गया सम्मान उत्तराखंड तथा इसकी लोक कलाओं का सम्मान है।