Close

    08-12-2021 : राज्यपाल से राजभवन में यूथ फॉर नेशन संस्था के प्रतिनिधिमंडल मे सम्मिलित वाइस एडमिरल रमन पुरी, लेफ्टिनेंट जनरल चतुर्वेदी, मेजर जनरल अग्निहोत्री ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि: दिसम्बर 8, 2021

    राजभवन देहरादून 08 दिसम्बर, 2021

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में यूथ फॉर नेशन संस्था के प्रतिनिधिमंडल मे सम्मिलित वाइस एडमिरल रमन पुरी, लेफ्टिनेंट जनरल चतुर्वेदी, मेजर जनरल अग्निहोत्री ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि हमारे देश की महान परंपराएं, संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान को युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जाना चाहिए। युवा पीढ़ी को भारत की प्राचीन समृद्ध संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है। समाज और देश के विकास के लिए सरकार के साथ ही व्यक्तिगत प्रयासों, वॉलिंटियर्स, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न संस्थाओं को मिलजुल कर कार्य करना होगा। युवा देश की शक्ति तथा भविष्य हैं। युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में संचालित किया जाना चाहिए ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अर्थपूर्ण योगदान दे सकें। देश के जागरूक तथा आत्मविश्वास से परिपूर्ण युवा भारत को प्रगति के पथ पर ले जाएंगे।